Monday, 23 February 2026


सामग्री 

२०० ग्राम छोटे टुकड़ों में कटा हुआ ,१० -१२ काजू जो की  १५  मिनट गरम पानी में भीगे  हुए होने चाहिए ,३ -४ लहसुन की कलियाँ,हल्का लौंग ,१/कूट लें ,१/२  छोटा चम्मच ,काली मिर्च पाउडर,१ बड़ा चम्मच ,नमक स्वादानुसार ,कंसिस्टेंसी के लिए २ -४ चम्मच पानी। 
 विधि 
सबसे पहले काजू को १५ मिनट के लिए गरम पानी में भिगो दें ताकि वे नरम हो जाएं। इससे मेयोनीज एकदम मखमली  बनेगी एक मिक्सर जार में पनीर के टुकड़े, भीगे हुए काजू, लहसुन की कलियाँ और लौंग डालें अब इसमें काली मिर्च पाउडर, नमक, चीनी और नींबू का रस मिलाएं इसे तब तक ब्लेंड करें जब तक यह एकदम स्मूथ न हो जाए। अगर मिक्सी चलाने में दिक्कत हो, तो इसमें १ -१  चम्मच करके पानी डालें। ध्यान रहे, इसे ज्यादा पतला नहीं करना है।जब पेस्ट गाढ़ा और क्रीमी दिखने लगे, तो उसे एक कांच के जार में निकाल लें।

Saturday, 21 February 2026

 


  सामग्री 

२ -३ कप हाई फाइबर फूल मखाना,१ लीटर प्रोटीन और कैल्शियम से भरा फुल क्रीम दूध  एक्स्ट्रा प्रोटीन के लिए १/२  कप मैश किया हुआ पनीर ,स्वादानुसार गुड़ का पाउडर गुड फैट्स और प्रोटीन के लिए  २ बड़े चम्मच कटे हुए बादाम और पिस्ता ,रंग और सुगंध के लिए ८ -१० केसर के धागे ,स्वाद के लिए १/२ छोटा चम्मच इलायची पाउडर।

 विधि

 एक कड़ाही में मखानों को तब तक सूखा भूनें जब तक वे कुरकुरे न हो जाएं। इन्हें जलाएं नहीं।एक गहरे पैन में दूध उबालें। इसे तब तक पकाएं जब तक यह अपनी मात्रा का लगभग आधा न रह जाए दूध में मैश किया हुआ पनीर डालें। यह रसमलाई को दानेदार बनावट और अतिरिक्त प्रोटीन देगा  अब इसमें केसर, इलायची पाउडर और कटे हुए मेवे डालें अंत में गुड़ का पाउडर या अपना पसंदीदा स्वीटनर मिलाएं। ध्यान रखें: गुड़ डालने से पहले गैस बंद कर दें ताकि दूध फटे नहीं भुने हुए मखानों को तैयार दूध में डालें और ५-१०  मिनट के लिए छोड़ दें ताकि वे दूध सोख लें। 

                                                             
सामग्री 

१ 00 ग्राम  मैश किया हुआ पनीर,१  बड़ा गिलास दूध,  डॉयफ्रुइट्स  ८ -१०  बादाम ४-५ काजू,२ अखरोट,१ /२ छोटा चम्मच इलायची पाउडर,थोड़े से गुनगुने दूध में भिगोए हुए ५-६ रेशा केसर का १-२ बड़े चम्मच स्वाद अनुसार शहद। 

विधि

सबसे पहले केसर के धागों को एक चम्मच गुनगुने दूध में १० मिनट के लिए भिगो दें ताकि वह अपना रंग और खुशबू छोड़ दे मिक्सी के जार में सूखे मेवे बादाम, काजू, अखरोट डालकर उनका दरदरा पाउडर बना लें अब उसी जार में मैश किया हुआ ताज़ा पनीर और आधा गिलास दूध डालें। इसे तब तक ब्लेंड करें जब तक पनीर पूरी तरह स्मूथ न हो जाए। ध्यान रहे कि पनीर के दाने न रहें अब बचा हुआ दूध, भिगोया हुआ केसर, इलायची पाउडर और शहद डालें इसे एक बार फिर से ३०-४० सेकंड के लिए अच्छी तरह चलाएं ताकि झाग बन जाए और सब कुछ मिक्स हो जाए। इसे गिलास में निकालें और ऊपर से थोड़े से कटे हुए पिस्ता या केसर के धागों से सजाकर ठंडा-ठंडा पिएं।

Popular Posts