सामग्री
१ 00 ग्राम मैश किया हुआ पनीर,१ बड़ा गिलास दूध, डॉयफ्रुइट्स ८ -१० बादाम ४-५ काजू,२ अखरोट,१ /२ छोटा चम्मच इलायची पाउडर,थोड़े से गुनगुने दूध में भिगोए हुए ५-६ रेशा केसर का १-२ बड़े चम्मच स्वाद अनुसार शहद।
विधि
सबसे पहले केसर के धागों को एक चम्मच गुनगुने दूध में १० मिनट के लिए भिगो दें ताकि वह अपना रंग और खुशबू छोड़ दे मिक्सी के जार में सूखे मेवे बादाम, काजू, अखरोट डालकर उनका दरदरा पाउडर बना लें अब उसी जार में मैश किया हुआ ताज़ा पनीर और आधा गिलास दूध डालें। इसे तब तक ब्लेंड करें जब तक पनीर पूरी तरह स्मूथ न हो जाए। ध्यान रहे कि पनीर के दाने न रहें अब बचा हुआ दूध, भिगोया हुआ केसर, इलायची पाउडर और शहद डालें इसे एक बार फिर से ३०-४० सेकंड के लिए अच्छी तरह चलाएं ताकि झाग बन जाए और सब कुछ मिक्स हो जाए। इसे गिलास में निकालें और ऊपर से थोड़े से कटे हुए पिस्ता या केसर के धागों से सजाकर ठंडा-ठंडा पिएं।


0 comments:
Post a Comment