Wednesday, 25 March 2026

सामग्री 

१.५  कप बादाम, अखरोट, काजू, पिस्ता सभी बारीक कटे हुए ,१/२ कप सूरजमुखी के बीज और और कद्दू के बीज ,१ कप बारीक कटा हुआ गुड़,१/२ छोटा चम्मच,बटर पेपर १ बड़ा चम्मच घी। 



विधि

एक भारी तले की कड़ाही में सभी कटे हुए मेवे (बादाम, अखरोट, काजू, पिस्ता) और बीजों को धीमी आंच पर ३-४  मिनट के लिए हल्का भून लें इससे उनमें कुरकुरापन आ जाएगा। भूनने के बाद इन्हें एक प्लेट में निकाल लें उसी कड़ाही में  १ चम्मच घी डालें और फिर गुड़ डालें धीमी आंच पर गुड़ को पिघलने दें। इसे तब तक पकाएं जब तक कि गुड़ में झाग न आने लगे एक कटोरी ठंडे पानी में गुड़ की एक बूंद डालकर देखें। अगर वह सख्त होकर "टप" से टूट जाए, तो समझें चाशनी तैयार है।अब आंच को बिल्कुल धीमा कर दें और इसमें इलायची पाउडर और सभी भुने हुए मेवे व बीज डाल दें। इसे जल्दी-जल्दी अच्छी तरह मिलाएं ताकि गुड़ सब पर लिपट जाए अब एक बटर पेपर बिछाएं और उस पर थोड़ा घी लगा लें। तैयार मिश्रण को बटर पेपर पर निकालें। ऊपर से एक और बटर पेपर रखकर बेलन की मदद से इसे अपनी पसंद की मोटाई में बेल लें जब यह हल्का गर्म ही हो, तभी चाकू से इस पर चौकोर कट लगा दें ठंडा होने के बाद काटना मुश्किल होता है पूरी तरह ठंडा होने के बाद इसे टुकड़ों में अलग कर लें और एयरटाइट डिब्बे में भरकर रखें।

0 comments:

Post a Comment

Popular Posts