सामग्री
२ -३ कप हाई फाइबर फूल मखाना,१ लीटर प्रोटीन और कैल्शियम से भरा फुल क्रीम दूध एक्स्ट्रा प्रोटीन के लिए १/२ कप मैश किया हुआ पनीर ,स्वादानुसार गुड़ का पाउडर गुड फैट्स और प्रोटीन के लिए २ बड़े चम्मच कटे हुए बादाम और पिस्ता ,रंग और सुगंध के लिए ८ -१० केसर के धागे ,स्वाद के लिए १/२ छोटा चम्मच इलायची पाउडर।
विधि
एक कड़ाही में मखानों को तब तक सूखा भूनें जब तक वे कुरकुरे न हो जाएं। इन्हें जलाएं नहीं।एक गहरे पैन में दूध उबालें। इसे तब तक पकाएं जब तक यह अपनी मात्रा का लगभग आधा न रह जाए दूध में मैश किया हुआ पनीर डालें। यह रसमलाई को दानेदार बनावट और अतिरिक्त प्रोटीन देगा अब इसमें केसर, इलायची पाउडर और कटे हुए मेवे डालें अंत में गुड़ का पाउडर या अपना पसंदीदा स्वीटनर मिलाएं। ध्यान रखें: गुड़ डालने से पहले गैस बंद कर दें ताकि दूध फटे नहीं भुने हुए मखानों को तैयार दूध में डालें और ५-१० मिनट के लिए छोड़ दें ताकि वे दूध सोख लें।

.png)
0 comments:
Post a Comment